IIT student suicide case: एक समय मेरे बैचमेट ने दम तोड़ा, आज ऋषिकेश ने...' IIT दिल्ली में छात्र की आत्महत्या पर भड़के CJP प्रवक्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली में हाल ही में एक आईआईटी (IIT) छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना घटने के बाद से कैंपस में विद्यार्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा जब मैं आईआईटी में पढ़ता था उस समय भी मेरे बैचमेट ने सुसाइड किया था और अब ऋषिकेश ने। यह सब सुनकर बहुत गुस्सा आ रहा है। बता दें, ऋषिकेश एक IIT छात्र थे उन्होंने 22 अगस्त को आत्महत्या की थी।
ऋषिकेश के बारे में सुनकर गुस्सा आ रहा- CJP प्रवक्ता
सीजेपी के प्रवक्ता ने कहा, ''मुझे IIT कानपुर से ग्रेजुएट किए हुए 10 साल हो गए। बहुत दुख होता है और बहुत गुस्सा आता है कि इतने सालों बाद भी IIT में सेम इश्यूज हैं। मेरे टाइम भी एक मेरे बैचमेट ने सुसाइड की थी। मेरे कॉलेज के सीनियर ने सुसाइड की थी और आज ऋषिकेश के बारे में सुनकर बहुत गुस्सा आ रहा है।
आशुतोष रांका ये भी कहा, मेंटल हेल्थ सपोर्ट इस देश में इतना बड़ा टैबू बना दिया गया है। किसी भी संस्थान और कॉलेज में मेंटल हेल्थ सपोर्ट के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। आप बच्चों को उस तरह का सपोर्ट क्यों नहीं दे रहे हैं?
बच्चे को किसी प्रकार का सपोर्ट नहीं किया गया- आशुतोष रांका
उन्होंने कहा ऋषिकेश को सेमेस्टर ड्रॉप के बाद एकेडमिक प्रोजेक्ट्स लेने में दिक्कत आई। उसे हॉस्टल में एकोमोडेशन लेने में भी दिक्कत आई। रांका ने कहा, किसी बच्चे ने अगर अपने पिता को खोया है, आप सोचिए की उस समय उसकी क्या स्थिति होगी। आपने बिल्कुल भी उसको किसी प्रकार का सपोर्ट नहीं किया। आपको बहुत शर्म आनी चाहिए।
Created On :   28 Aug 2026 9:03 PM IST












