RCB VICTORY PARADE: बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 3 की मौत कई घायल

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक महिला दो पुरुष शामिल है। आपको बता दें आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया है और इसके बाद पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान होने का कार्यक्रम आयोजित हो रहाहै। इसी दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ हो गई और इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ में 20 लोगों के घायल होने की खबर हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) ने कल पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती।
बेंगलुरु में RoyalChallengersBengaluru के फैंस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए। अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में RCB के फैंस उमड़ पड़े। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आज यहां सभी RCB खिलाड़ियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
#WATCH बेंगलुरु: #RoyalChallengersBengaluru के फैंस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में RCB के फैंस उमड़ पड़े।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आज यहां सभी RCB खिलाड़ियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह… pic.twitter.com/vXqsK76yLI
IPL2025Champions रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने IPL2025 ट्रॉफी उठाई और टीम के विधान सौधा पहुंचने पर फैंस को दिखाई।
#WATCH बेंगलुरु: #IPL2025Champions रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने #IPL2025 ट्रॉफी उठाई और टीम के विधान सौधा पहुंचने पर फैंस को दिखाई। pic.twitter.com/z9daBnlrUv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से है। बड़ी संख्या में आरसीबी के प्रशंसक अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने और उनका स्वागत करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने आज यहां सभी RCB खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया है।
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
बड़ी संख्या में #RoyalChallengersBengaluru के प्रशंसक अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने और उनका स्वागत करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने आज यहां सभी… pic.twitter.com/KgkzzFaxGZ
Created On :   4 Jun 2025 5:33 PM IST












