Corona Virus Update: देश में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, आंकड़ा 7000 पार, अब तक 74 की मौत, केरल-गुजरात में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे-वैसे एक्टिव केसेस की संख्या में उछाल आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि मौत के आंकड़ों में भी बढ़त हुई है। अभी देश में 7,121 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। बीते 24 घंटों में 300 से भी ज्यादा नए केस आए हैं। आम तौर पर हर दिन 400 मामले सामने आ रहे हैं। वायरल केरल में सबसे ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इसके बाद गुजरात, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पश्चिम बंगाल का नाम है।
कहां हैं सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज?
केरल में कोरोना सबसे तेजी से फैल रहा है। यहां 2223 एक्टिव केस हैं। फिर गुजरात में 1223 और दिल्ली में 757 मामले हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 747 और महाराष्ट्र में 615 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
कितनों ने गंवाई जान?
जानकारी के मुताबिक, कोरोना से अब तक देशभर में 74 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। सिर्फ मंगलवार को 6 लोगों की मौत हुई। इनमें केरल में 3, कर्नाटक में 2 और महाराष्ट्र में1 की जान चली गई।
पीएम से मिलने के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी
देशभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अगर कोई भी मंत्री पीएम से मिलना चाहे तो उसे पहले RT-PCR टेस्ट करवाना पड़ेगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों की ओर से दी गई है।
Created On :   12 Jun 2025 11:47 AM IST














