Indore Contaminated Water Death Case: दूषित पानी से मौत, कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय टीम, 7 दिन में देगी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 8 लोगों की मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां सरकार मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है तो वहीं विपक्ष ने मौत को लेकर सरकार और नगर निगम पर सवाल खड़े किए । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस की पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन भी कर दिया है। जो इस मामले की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट देगी। इस समिति में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक भंवर सिंह शेखावत, विधायक महेश परमार, विधायक प्रताप ग्रेवाल को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़े -शाहरुख खान के बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने पर भाजपा विधायक ने उठाए सवाल, कहा- हिंदू विरोधी मानसिकता
यह कमेटी मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी और इसकी रिपोर्ट कांग्रेस को सौंपेगी। बता दें कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में कई मरीजों का इलाज किया। मरीजों के इलाज के उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सरकरा ने अब तक तीन लोगों पर कार्रवाई भी की है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन्च किया ‘स्किल द नेशन’ चैलेंज, एआई को बताया युवा भारत के लिए बड़ा अवसर
इधर, महिला कांग्रेस ने क्षेत्र के पार्षद कमल वाघेला के घर पर चूड़ियां दीं। बाघेला पर आरोप लगाया कि ये समस्याओं को नहीं सुनते। शिकायत करने वालों को धमकी दी जाती है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने आरोप लगाया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे मंजुला वाडे की मौत हुई लेकिन पोस्टमार्टम नहीं किया गया। बेटियों ने मां का चेहरा 24 घंटे तक नहीं देखा। मेडिकल कॉलेज के डीन से चर्चा के बाद पोस्टमार्टम हुआ। कांग्रेस ने अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और नर्मदा परियोजना के प्रभारी इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव पर कार्रवाई की मांग की।
Created On :   1 Jan 2026 6:04 PM IST












