उन्नाव कस्टोडियल डेथ: दिल्ली HC ने जयदीप सिंह सेंगर उर्फ ​​अतुल सिंह को कल तक सरेंडर करने का दिया आदेश

दिल्ली HC ने जयदीप सिंह सेंगर उर्फ ​​अतुल सिंह को कल तक सरेंडर करने का दिया आदेश
उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में जयदीप सिंह सेंगर, कुलदीप सिंह सेंगर के साथ दोषी है। वे 10 साल की सजा को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में जयदीप सिंह सेंगर उर्फ ​​अतुल सिंह को कल तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। आपको बता दें उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में जयदीप सिंह सेंगर, कुलदीप सिंह सेंगर के साथ दोषी है। वे 10 साल की सजा को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। उनके वकील ने कहा कि जयदीप सिंह सेंगर कल जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करेंगे।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कुलदीप के भाई को 24 घंटे के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। जयदीप अपने भाई के साथ मामले में सह-दोषी है। इस केस में उसको दस साल की सजा हुई, अब वह सजा को निलंबित करने की मांग कर रहा है। कोर्ट ने जयदीप के वकील को आश्वासन को रिकॉर्ड करते हुए सरेंडर सुनिश्निचत करने का निर्देश दिया।

Created On :   20 Feb 2026 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story