मौसम अपडेट: देश के 6 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, दिल्ली-यूपी में ठंड थमने का दौर, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 24 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश के साथ गरज और चमक का अलर्ट जारी है। दक्षिण भारत में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिमालयी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, कई जगहों पर बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं। ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम के प्रभाव से ही जुड़ा हुआ है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली में 20 फरवरी को तापमान बढ़ सकता है। वहीं, दिन में गर्मी रहेगी और अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं, इसी बीच बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
पहाड़ी इलाकों की बात करें तो, यहां पर बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्ज की जा रही है। उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक छिटपुट बारिश हो सकती है। जिसमें देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और चमोली जैसे कई अन्य जिले शामिल हैं। बारिश से तापमान में कमी देखने को मिलेगी और लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना कम
बता दें, 20 फरवरी को यूपी में बारिश का अलर्ट नहीं है। 18 फरवरी की बारिश से ठंड बढ़ने लगी है और गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर जैसे कई अन्य जिलों में तापमान की कमी देखने को मिल रही है।
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी को दक्षिण भारत में बारिश देखने को मिल सकती है। जिसमें तमिलनाडु, केरल के कई इलाके शामिल हैं।
Created On :   20 Feb 2026 1:07 PM IST













