RJD ने फिर उठाई आवाज: NEET छात्रा की मौत, 6 साल की मासूम संग दरिंदगी...बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव चिंतित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में कानून-व्यवस्था चिंताजनक है। आए दिन किसी न किसी की मौत की खबर सामने आ रही है। कभी NEET छात्रा की रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है तो कभी 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी होती है। इन सब मामलों की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लगातार राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आया है। गुरुवार (20 फरवरी) को भी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कड़ा प्रहार किया। शुक्रवार को भी विपक्ष ने विधानसभा परसर में खूब नारेबाजी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़े -बालमुकुंद आचार्य के लाउडस्पीकर वाले बयान पर मचा बवाल, हमेशा नफरती बोल... कांग्रेस और AIMIM पार्टी के विधायकों ने लिया आड़े हाथों
कानून-व्यवस्था पर सवाल
बिहार के LoP और RJD नेता तेजस्वी यादव (@yadavtejashwi) कहते हैं, “बिहार में दिन-ब-दिन डेमोक्रेसी खत्म होती जा रही है। एक्सटॉर्शन हो रहा है। क्राइम अपने पीक पर है। क्रिमिनल्स बेखौफ हैं क्योंकि सरकार उन्हें बचा रही है। इन्वेस्टिगेशन के नाम पर जीरो एक्शन होता है। सरकार क्रिमिनल्स को बचाने का काम कर रही है। यह दुख की बात है कि चीफ मिनिस्टर अनजान और बेपरवाह लग रहे हैं; उनकी हालत स्टेबल नहीं लग रही है। वह एक कठपुतली चीफ मिनिस्टर बनकर रह गए हैं, जिनका इस्तेमाल BJP कर रही है। नीतीश जी ने भले ही नौ-दस बार शपथ ली हो, लेकिन उन्होंने कभी भी जरूरी डिपार्टमेंट दूसरों को नहीं सौंपे और अपने पास ही रखे। अब वह इतने लाचार और कमजोर हो गए हैं कि होम मिनिस्ट्री भी अब उनके कंट्रोल में नहीं रही।
RJD का विरोध प्रदर्शन
आरजेडी के विधायकों ने गुरुवार को राजधानी स्थित विधासभा परिसर के बाहर जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष ने यह प्रोटेस्ट राज्य की खराब कानून व्यवस्था को लेकर किया। इस दौरान सभी के हाथों में बैनर भी दिखाई दिए। बता दें कि, आरजेडी ने राज्य की नीतीश सरकार के खिलाफ हाथों में बैनर पकड़े जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैनर के जरिए उन्होंने सरकार पर कड़ा प्रहार किया जिस पर लिखा था बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल फिर भी चुप बैठी है सरकार, अंधी-गूंगी और बहरी बनी बिहार सरकार, हत्या और बलात्कार रोक पाने में लाचार, फेल इंजन की सरकार ने दिए तीन उपहार- बलात्कार, भ्रष्टाचार और झूठा प्रचार।
Created On :   20 Feb 2026 3:30 PM IST













