Delhi Car Accident: दिल्ली के वसंत विहार में नशे की आड़ में एक ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, हिरासत में है आरोपी

दिल्ली के वसंत विहार में नशे की आड़ में एक ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, हिरासत में है आरोपी
  • दिल्ली के वसंत विहार में ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला
  • आरोपी नशे में था धुत्त
  • आरोपी है पुलिस कस्टडी में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक बार फिर से तेज रफ्तार वाली कार का कहर देखने को मिला है। वसंत विहार के शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी चालक ने नशे की हालत में कुचल दिया है। ये हादसा 9 जुलाई की देर रात में हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी है कि, चालक की पहचान 40 साल के उत्सव शेखर के तौर पर हुई है। जिसको मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया था। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि वो घटना के वक्त शराब के नशे में डुूबा हुआ था।

हादसे में किन लोगों की गई जान?

घायलों की पहचान की गई है, जिसमें लाधी (उम्र 40 वर्ष), बिमला (उम्र 8 वर्ष), सबामी (उम्र 45 वर्ष), नारायणी (उम्र 35 वर्ष) और रामचंदर (उम्र 45 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी लोग राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे अभी दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे।

आरोपी को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ऑडी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि, ऑडी चलाने वाला व्यक्ति उत्सव शेखर है जिसकी उम्र 40 साल है। इसकी मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि, घटना के समय वो शराब के नशे में धुत्त था। आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गंभीर चोटें पहुंचाने के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, जिसकी कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, हादसे के बाद कार चलाने वाला मौके से भागने की कोशिश में था लेकिन पुलिस ने उसको दबोच लिया थाष घटना के बाद इलाके में दहशत है। साथ ही फुटपाथ पर रहने वाले लोग अपने आपको सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं।

Created On :   13 July 2025 8:32 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story