Tiranga Yatra Rally: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में तिरंगा यात्रा रैली में हुए शामिल, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

- ब्रजेश पाठक लखनऊ में तिरंगा यात्रा रैली में हुए शामिल
- बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
- 22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राजधानी लखनऊ में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में शामिल हुए। इस दौरान काफी बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "भारतीय सेना के शौर्य का अभिनंदन, भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने और पाकिस्तानी आतंकी अड्डों को ध्वस्त करने का काम किया है। सभी लोग भारतीय सेनाओं का अभिनंदन कर रहे हैं।"
देशभर में निकाली जा रही है यात्रा
'तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा' का आयोजन राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को प्रदर्शित करने को दिखाता है। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों की लहर और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों ने शहर की सड़कों को मानो जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस अवसर पर भारतीय सेना की वीरता और समर्पण की सराहना की।
यात्रा में शामिल लोगों ने इसे एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया। बता दें कि, देश में तिरंगा यात्रा 12 मई को शुरू हुई थी और 23 मई तक देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित की जाएगी। गुजरात में भी इसकी शुरुआत हो गई है। बीजेपी के अनुसार, यह आयोजन देश भर में राष्ट्रीय एकता और सैन्य शौर्य के प्रति सम्मान को और मजबूत करेगा।
22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के पास बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और 20 से अधिक लोग घायल हुए। यह हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। लश्कर-ए-तैयबा के संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली है।
ऑपरेशन सिंदूर
7 मई 2025 को भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के 14 आतंकी ठिकानों पर हमले किए। भारतीय वायुसेना ने राफेल विमानों, ब्रह्मोस मिसाइलों और स्काईस्ट्राइकर ड्रोन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तान ने जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन भारत ने एस-400 मिसाइल सिस्टम से इन हमलों को नाकाम कर दिया।
Created On :   19 May 2025 12:17 AM IST