मौसम अपडेट: नौतपा के सातवें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी, ज्यादा बारिश से असम में तबाही, समय से पहले ही मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें

नौतपा के सातवें दिन भी बारिश का सिलसिला जारी, ज्यादा बारिश से असम में तबाही, समय से पहले ही मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें
  • देश के मौसम में लगातार बारिश का सिलसिला जारी
  • नौतपा के सातवें दिन भी बारिश ने लोगों को कर रखा है परेशान
  • मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज नौतपा का सातवां दिन है। लेकिन देश में मानसून की जल्दी एंट्री के चलते लोग ज्यादा बारिश से काफी परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वजह से ही गर्मी में राहत मिल ही है। मुंबई में इस बार बारिश ने सारे रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। मई के महीने में ही मुबंई में 295 मिमी बारिश दर्ज हुई है। ऐसा बहुत ही लंबे समय के बाद देखने को मिला है। आने वाले दिनों में भी देश में हल्की बूंदा बांदी का असर देखने को मिलेगा। तापमान के बारे में बात करें तो, मुंबई में 34 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, रात को ये तापमान लुढ़क कर 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

दिल्ली का कैसा है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर धूप और बादल दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। यहां पर आंशिक तौर पर बादल छा रहे हैं और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। लेकिन मौसम विभाग की तरफ से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे ये साफ है कि भारी गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी बिहार में गर्मी

यूपी और बिहार में काफी तेज गर्मी देखने को मिल रही है। कड़ी धूप और पूर्वी हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना देखने को मिल रही है।

एमपी में क्या है मौसम का हाल?

एमपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। उसमें, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग शामिल हैं।

मिजोरम में बारिश का क्या है हाल?

मिजोरम में भारी बारिश देखने को मिल रही है। लॉन्गतलाई शहर में करीब 3 घर भूस्खलन के चलते ढह गए हैं। साथ ही पूरे राज्य में सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। आइजोल में दीवारें गिर गई हैं, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

असम के गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश

असम के गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिल रहा है। हर तरफ सड़कें डूबी हैं। आने जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही असम में भूस्खलन के चलते 3 लोगों की मौत हो गई है।

Created On :   31 May 2025 1:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story