Hafiz Saeed: भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद का प्रत्यर्पण करने को कहा

भारत ने पाकिस्तान से हाफिज सईद का प्रत्यर्पण करने को कहा
  • भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी हाफिज सईद को भारत को सौंपे।
  • विभिन्न आतंकवादी वारदातों में शामिल हाफिज सईद मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड हैं।
  • पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी को सौंपने की मांग की है।

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंकवादी हाफिज सईद को भारत को सौंपे। विभिन्न आतंकवादी वारदातों में शामिल हाफिज सईद मुंबई हमले का भी मास्टरमाइंड हैं। पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से आतंकी को सौंपने की मांग की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भारत सरकार ने हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटिड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। यही कारण है कि अब भारत हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है। सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है।

जम्मू कश्मीर में हुई कई आतंकी वारदातों के अलावा हाफिज सईद मुंबई में हुए 26-11 हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस आतंकवादी हमले में अमेरिकी नागरिकों समेत 160 से ज्यादा व्यक्तियों की मौत हुई थी। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है।

हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। हाफिज का आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है। इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका है।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Dec 2023 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story