Kangana Ranaut News: पप्पू यादव के 'कंगना-चखना' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- 'महिलाओं के खिलाफ इतनी अभद्र...'

पप्पू यादव के कंगना-चखना वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- महिलाओं के खिलाफ इतनी अभद्र...
कंगना रनौत ने पप्पू यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विपक्ष ने मुझे मनोरोगी या चखना/चटनी तक सीमित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया था। इस मामले में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बयान दिया था, जिसके बाद कंगना ने नाराजगी जताई है। कंगना रनौत ने उनके बयान को लेकर निशाना साधा है। साथ ही उनके बयान को गलत और महिलाओं के खिलाफ बताया है।

पप्पू यादव ने क्या कहा?

19 मार्च 2026 को पप्पू यादव ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इग्नोर करिए… कंगना-चखना… ये सब तो चटनी हैं।' उनके इस बयान के बाद से ही मामला गर्म हो गया और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कंगना ने पप्पू यादव के बयान पर जताई नाराजगी

कंगना रनौत ने इस बयान को महिलाओं के खिलाफ गलत सोच बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें 'चखना' या 'चटनी' कहना अपमानजनक है। उनका कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए थे, लेकिन इसके जवाब में उनके लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है। कंगना ने ये भी बोला है कि पहले फिल्मों में महिलाओं को सिर्फ आइटम नंबर तक सीमित किया जाता था, और अब राजनीति में भी उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, जो सही नहीं है। उन्होंने खुद को अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म निर्माता और लेखिका बताया और कहा कि उन्हें इस तरह छोटा करके दिखाना गलत है।

कैसे शुरू हुआ ये विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कंगना रनौत ने राहुल गांधी को 'टपोरी' कहा था। उनका कहना था कि संसद में राहुल गांधी का व्यवहार ठीक नहीं लगता और इससे वहां मौजूद महिलाओं को असहज महसूस हो सकता है। उन्होंने राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से व्यवहार और संस्कार सीखने की सलाह भी दी थी। कंगना के इस बयान के बाद विपक्ष ने उनकी कड़ी आलोचना की। इसी दौरान पप्पू यादव ने भी उन पर टिप्पणी की, जिस पर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला अब राजनीति और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा में बना हुआ है।

Created On :   20 March 2026 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story