IND-PAK तनाव: पाकिस्तान के हमलों का भारत पर पड़ा कितना असर? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सिरसा-सूरतगढ़ एयरबेस से लेकर S-400 का बताया हाल

- भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव
- विदेश मंत्रालय ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- भारत-पाक के ताजा हालातों पर दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के भारतीय S-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरत और सिरसा में हवाई अड्डों को तबाह करने के झूठा दावा किया है। भारत पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है. विक्रम मिसरी ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सरकारी एजेंसिया लगातार उनके सेना की तरफ से की गई गतिविधियों के बारे में झूठे दावे को बढ़ावा दे रही है। उनके तरफ से देश में विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने और उन्हें नष्ट करने के उनके दावे पूरी तरह से झूठे हैं।
भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा पाक - विक्रम मिसरी
प्रेस ब्रीफिंग की शुरुआत में विक्रम मिसरी ने कहा कि पिछले दो तीन ब्रीफिंग में हम बता चुके हैं की पाकिस्तान की तरफ से प्रोवोकेटिव एक्टिविटी की जा रही हैं। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को मजबूती से जवाब दिया है। पाकिस्तानी एक्टिविटी पिछले 2-3 दिनों उकसाने वाली देखी जा रही है। इसके जवाब में भारत पूरी जिम्मेदारी से जवाब दे रहा है।
पाकिस्तान में भारत ने की सैन्य कार्रवाई
भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि सभी सैन्य कार्रवाई केवल आतंकवादी ठिकानों और सैन्य संपत्तियों के खिलाफ की गई हैं, जबकि पाकिस्तान अपनी तरफ से नागरिकों को ढाल बनाकर उन्हें भी संकट में डाल रहा है। भारत ने इस पूरे अभियान को संयमित, सटीक और नैतिक सैन्य सिद्धांतों के अनुसार अंजाम दिया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है और आम नागरिकों का निशाना बना रहा है।
Created On :   10 May 2025 2:28 PM IST