बड़ा खुलासा: इंडिगो फ्लाइट संकट की वजह प्लेन और पायलटों का रोस्टर गड़बड़ाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर महीने के शुरुआत में एक के बाद एक-एक कर इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल होने से एविएशन सेक्टर में मची अफरा-तफरी पर बड़ा खुलासा हुआ है। इंडिगो के फ्लाइट संकट की वजह अहम वजह पायलटों की कमी होना नहीं बल्कि इंडिगो का खुद का ऑटोमैटिक रोस्टर सिस्टम गड़बड़ाना रहा। अमेरिका में 30 अक्टूबर को जेट ब्लू एयरलाइंस की एयरबस-320 वाली एक फ्लाइट में घटी घटना के बाद दुनियाभर में एयरबस-320 फैमिली के सभी प्लेन में एक सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने को कहा गया। सॉफ्टवेयर अपडेट 29 नवंबर से 30 नवंबर की सुबह 5:29 बजे तक करना था।
यह भी पढ़े -यूपी से हैरान करने वाली खबर, एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों ने किया परेशान, कई फ्लाइट देरी से उड़ी
इंडिगो को भी 200 प्लेन में सॉफ्टवेयर अपग्रेड करना था। इंडिगो ने भारत में अपने 6 मेंटिनेंस सेंटरों पर सभी प्लेन को किसी ना किसी एक सेंटर में होते हुए उड़ाया। इससे इंडिगो के प्लेन और पायलटों का रोस्टर गड़बड़ा गया। इंडिगो का सिस्टम इसे ना ता स्थिर कर पाया ना ही सहन कर पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो ने अपने रोस्टर को मेनुअली और ऑटोमैटिक दोनों तरीके से ठीक से चलाने की कोशिश की। लेकिन यह संभल नहीं पाया जिसकी वजह से 2 दिसंबर से इंडिगो फ्लाइट की उड़ान प्रभावित हुई। साल के आखिरी महीने की शुरुआत में ही इंडिगो की कई फ्लाइट एक के बाद एक कैंसिल होना शुरू हो गई। जिससे हवाई यात्रियों को अधिक परेशानी हुई।
यह भी पढ़े -इंडिगो उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर 26 दिसंबर से जारी करेगा
संसद के शीतकालीन सत्र में इंडिगो संकट का मुद्दा दोनों सदनों यानि राज्यसभा और लोकसभा में भी उठा। इंडिगो संकट पर चर्चा की भी मांग की। दिल्ली हाई कोर्ट में भी इंडिगो केस को लेकर सुनवाई चल रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करने से मना करते हुए याचिकाकर्ता को दिल्ली उच्च न्यायालय जाने का निर्देश जारी किया था।
Created On :   22 Dec 2025 10:29 AM IST













