Anti-Reservation Movement: जेपी नड्डा ने आरक्षण हटाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, बातचीत के बात स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरक्षण को खत्म करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली में 21 अगस्त को जिन्होंने प्रोटेस्ट किया उनसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुलाकात की है। दोनों के बीच की यह मुलाकात नड्डा के आवास पर हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक समेत टीम के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की।
छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद नड्डा ने क्या कहा?
जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में संबंधित मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। नड्डा ने आगे कहा कि इस विषय पर जल्द ही प्रतिनिधियों से फिर मुलाकात होगी। बता दें, आरक्षण व्यावस्था को खत्म करने को लेकर जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को आंदोलन किया गया था।
यह भी पढ़े -पंजाब सरकार के कर्मचारियों का डीए बकाया को लेकर विरोध-प्रदर्शन, भाजपा का पलटवार- 'केजरीवाल की पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी'
छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ अगली बैठक कब होगी और किन मुद्दों पर बातचीत होगी इसके बारे में जेपी नड्डा ने कुछ नहीं बताया है। आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ हो जाएगी कि प्रतिनिधियों की मांगों लेकर सरकार का क्या रुख है। बता दें, इसके पहले नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन हुआ था। उन प्रदर्शन कारियों से जेपी नड्डा ने मुलाकात की थी। उस मीटिंग में आशुतोष रांका और सौरव दास शामिल थे। उसके बाद उन्होंने अस्पताल में जाकर सोनम वांगचुक से भी मुलाकात की थी और उनकी भूख हडताल भी खत्म करवाई थी।
लखनऊ में आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन कब हुआ?
बता दें, हाल ही में आरक्षण सुधार को लेकर उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 अगस्त और 23 अगस्त को छात्रों ने आंदोलन किया था। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करने के लिए डीप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गए थे। उन्होंने कहा सरकार आपकी मांगों को गंभीरता से ले रही है। छात्रों की आवाज केंद्र तक पहुंचाई जाएगी।
Created On :   27 Aug 2026 5:24 PM IST











