Delhi Crime: ब्रेकअप के बाद रेस्ट्रों में मुलाकात, पेचअप की कोशिश के बीच पार्टटाइम मॉडल की घर में घुस कर हत्या, पुराना आशिक फरार, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर से 21 साल की मुस्कान की हत्या का मामला सामने आया है। बुधवार शाम वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान उस पर हमला हुआ। पड़ोसियों ने उसकी चीख सुनी तो वे तुरंत वहां पहुंचे। मुस्कान गंभीर हालत में मिली। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से इमरान नाम का युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में मुस्कान और इमरान की पुरानी जान-पहचान और रिश्ते की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस अब हत्या की पूरी वजह जानने में लगी है।
यह भी पढ़े -नेपाल में फंसे लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सीएम के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर जारी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों का जायजा लिया
रिश्ते में आने लगी थी दूरी
मुस्कान और इमरान के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच सब ठीक नहीं रहा। मुस्कान उससे दूरी बनाना चाहती थी। वहीं, इमरान रिश्ते को फिर से ठीक करना चाहता था। इसी वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था। बताया जा रहा है कि इमरान को मुस्कान पर किसी और से बात करने का शक भी था। कुछ दिन पहले दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले थे और वहां बातचीत हुई थी।
घर पहुंचा था इमरान
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम इमरान को पता चला कि मुस्कान घर में अकेली है। इसके बाद वह उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी दौरान मुस्कान पर हमला किया गया। घटना के बाद इमरान वहां से निकल गया। पुलिस अब यह पता कर रही है कि वह घर के अंदर कैसे पहुंचा और उस समय वहां क्या हुआ था।
पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी मुस्कान
आपको बता दें कि, मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी। वह न्यू महावीर नगर में एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी। घटना के समय वह अकेली थी। आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उसे घायल हालत में देखा। पुलिस आसपास की जानकारी और दूसरे सबूत जुटा रही है। इसी के साथ ही, दोनों के बीच हुई पुरानी बातचीत और मुलाकातों की भी जांच हो रही है। आरोपी के मिलने के बाद पूछताछ में मामले की असली वजह साफ होने की उम्मीद है।
Created On :   27 Aug 2026 5:29 PM IST











