मौसम अपडेट: MP में बिगड़ा मौसम! सागर-छिंदवाड़ा में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, भोपाल का हाल कैसा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अब मौसम विभाग ने 28 अगस्त के लिए कई राज्यों को लेकर चेतावनी जारी की है। यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में आंधी भी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा पहुंच सकती है। पूर्वी हिस्सों में बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो सकता है। नदियों का पानी भी बढ़ सकता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर ही निकलने की सलाह दी गई है। मछुआरों को भी नदी और समुद्र से दूर रहने को कहा गया है।
यह भी पढ़े -राजस्थान जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 146 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, केरल और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है।
कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चलेंगी। इनकी रफ्तार 83 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पूर्वी भारत में बिजली चमकने और गिरने का खतरा है। कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, असम के उत्तर-पूर्वी हिस्से और आसपास के क्षेत्र में हवा का दबाव बना हुआ है। इसी तरह गुजरात और उसके आसपास भी ऐसा ही सिस्टम मौजूद है। इसका असर मौसम पर देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने के आसार
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में मौसम खराब रह सकता है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में 28 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड में इन इलाकों में भारी बारिश
झारखंड के साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, सरायकेला, गुमला और रांची में तेज बारिश की संभावना है। इन जगहों पर आंधी भी चल सकती है। हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। रांची में दिन का तापमान करीब 29 डिग्री और रात में 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Created On :   28 Aug 2026 8:48 AM IST











