Cyber Awareness Event: समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल पर कसा तंज, CM फडणवीस भी नहीं रोक पाए हंसी, 'बिस्किट' वाला अंदाज भी हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मौका था मुंबई में हुए एक साइबर अवेयरनेस इवेंट का। यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई बड़े सितारे भी पहुंचे थे। सम्मान लेने पहुंचे समय ने माहौल को अचानक मजेदार बना दिया। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल का जिक्र करते हुए ऐसा मजाक किया कि मंच पर बैठे लोग हंसने लगे। सीएम फडणवीस भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। इसके बाद बिस्किट को लेकर समय का एक छोटा सा सवाल भी लोगों को खूब पसंद आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
यह भी पढ़े -आशा भोसले के जन्मदिन पर उनका आखिरी रिकॉर्डेड गाना सुनेंगे फैंस, अंशुमन झा ने याद किया खास किस्सा
यह भी पढ़े -'सिंह वर्सेस कौर 2' में कॉमेडी, लव स्टोरी, एक्शन और ड्रामा का तड़का, गिप्पी ग्रेवाल-शहनाज गिल ने शेयर किए अनुभव
महाराष्ट्र साइबर सेल पर समय ने किया मजेदार कमेंट
समय रैना ने मंच से अपने पुराने मामले को याद करते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल पर मजाक किया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र साइबर सेल और मेरा रिश्ता बहुत टाइम से चलता आ रहा है। 1930 कमाल का नंबर है और मैंने तो सेव कर रखा है क्योंकि कई बार मुझे वहीं से कॉल आ जाता है। बहुत ज्यादा एक्टिव है महाराष्ट्र साइबर सेल। चाहे आप अमेरिका में हो या इंडिया में हो, ये आपको पकड़ लेंगे। समय की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे। उनके पास बैठे शरद केलकर और दूसरे सितारे भी हंसी नहीं रोक पाए।
‘अफसर घर गया और सम्मानित किया गया’
समय ने आगे अपने पुराने विवाद से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, आज पहली बार हुआ कि साइबर सेल का अफसर एक कॉमेडियन के घर गया सुबह। उसे घर से उठाया और इस बारे उसे सम्मानित किया गया है, तो उसके लिए थैंक यू सो मच।
उनकी इस बात पर शरद केलकर और आशीष विद्यार्थी खूब हंसे। वहीं सीएम फडणवीस भी मुस्कुराते नजर आए। पूरा माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया।
सम्मान लेने आए समय की नजर बिस्किट पर
इसके बाद जब मुख्यमंत्री फडणवीस समय रैना को सम्मान दे रहे थे, तब एक मजेदार पल देखने को मिला। सम्मान लेने के बाद स्टेज से नीचे जाते समय समय की नजर सामने रखे बिस्किट पर पड़ गई। उन्होंने सीएम से मजाकिया अंदाज में पूछ लिया, “सर, बिस्किट ले लूं क्या?” समय का यह सवाल सुनते ही फडणवीस समेत वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इस पूरे पल का वीडियो भी समय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इवेंट में कई बड़े सितारे रहे मौजूद
इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को ऑनलाइन ठगी और साइबर क्राइम को लेकर जागरूक करना था। इसी दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम’ और ‘डिजिटल अरेस्ट’ लॉन्च किया। कार्यक्रम में समय रैना के अलावा पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी, शरद केलकर, मंगेश देसाई, सुनिधि चौहान, सोनाली बेंद्रे और जावेद जाफरी भी नजर आए।
समय रैना के पुराने केस में मिली राहत
समय रैना साल 2025 में अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी विवादों में रहे थे। शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद शो बंद कर दिया गया और कई लोगों पर कार्रवाई हुई। महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी समय से पूछताछ की थी। वहीं, दिव्यांग लोगों को लेकर किए गए एक मजाक के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अब इस मामले में समय को राहत मिल चुकी है।
Created On :   27 Aug 2026 2:16 PM IST








