Ankit Balian Murder: 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने वाले हरियाणवी सिंगर की हत्या, जिम से निकलते वक्त सिर और पेट में मारी 5 गोलियां

भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाने वाले हरियाणवी सिंगर की हत्या, जिम से निकलते वक्त सिर और पेट में मारी 5 गोलियां
यूपी के शामली में हरियाणा के फेमस सिंगर और एक्टर अंकित बलियान की बुधवार शाम को हत्या कर दी गई। 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने से काफी लोकप्रिय हुए थे।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। यूपी के शामली में हरियाणा के फेमस सिंगर और एक्टर अंकित बलियान की बुधवार शाम को हत्या कर दी गई। जिम से लौटते समय हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। पेट और सिर पर 5 गोली लगने से वह गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित बलियान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि घटना शाम 7 बजे की है। 4 हमलावर जिम के बाहर घात लगाकर बैठे थे। वहीं घटना से गुस्साए मृतक परिजनों और समर्थकों ने हमलावरों की गिरफ्तार के लिए सड़क जाम कर दी। अंकित बलियान की मां उनकी लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठी हुई हैं। वहीं पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जानें पूरा मामला

अंकित रोजाना की तरह शामली के आर्यपुरी नाला पटरी में जिम करने गए थे। शाम को करीब 7 बजे जैसे ही वे जिम से बाहर निकले, उन पर हमलावरों ने करीब 18 राउंड फायरिंग कर दी। गोलाबारी के बाद आसपास भगदड़ मच गई।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर पहले से जिम के बाहर मौजूद थे। जैसे ही अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अंकित ने बचने की कोशिश की भी की लेकिन ड्राइविंग सीट की तरफ दीवार थी। इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी का गेट खोला और अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

अंकित को 5 गोलियां लगीं। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी वारदात स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने से हुए फेमस

अंकित अपने गाने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में काफी फेमस हुए थे। वह भले ही हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन गए थे, लेकिन उनका जन्म यूपी के शामली में हुआ था। सोनीपत में रह रहे अंकित कुछ समय पहले ही अपने परिवार के साथ शामली स्थित अपने गांव बंती खेड़ा में रह रहे थे। उनकी हत्या क्यों हुई? इसकी वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

Created On :   26 Aug 2026 9:32 PM IST

Tags

Next Story