'Toxic' BO Collection: यश की 'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर बनाया रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, KGF 2 को पछाड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक शुक्रवार (26 अगस्त) को रिलीज हो गई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आगाज हुआ है। रात साढ़े 8 बजे तक ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यूज नहीं मिले हैं, लेकिन यश की फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे तक पूरे भारत ने 91.91 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 108.45 करोड़ रहा है। फिल्म के 21,166 शोज चल रहे हैं। फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 52 प्रतिशत रही है।
फिल्म के हिंदी वर्जन ने 55.13 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, कन्नड़ वर्जन से 20.56 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 10.81 करोड़, तमिल वर्जन ने 4.12 करोड़ और मलयालम वर्जन ने 1.29 करोड़ रुपये कमाए हैं।
यह भी पढ़े -'टॉक्सिक' पब्लिक रिव्यू फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सुबह के शो में पहुंचीं हुमा कुरैशी
फिल्म ने बनाए कई रिकॉर्ड
अपने ओपनिंग डे के कलेक्शन के साथ ही 'टॉक्सिक' 2026 की सेकंड हिंदी ओपनर बन गई है। कोईमोई के मुताबिक, 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट हिंदी ओपनर्स की बात करें तो 'धुंरधर 2' पहले पायदान पर है। फिल्म ने 140 करोड़ कमाए थे। दूसरे नबंर पर 'टॉक्सिक' आ गई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 55.13 करोड़ (साढ़े 8 बजे तक) कमा लिए हैं। तीसरे पायदान पर 'बॉर्डर 2' है, जिसने 32.1 करोड़ का कलेक्शन किया था।
चौथे नंबर पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' है, जिसने 23.4 करोड़ का बिजनेस किया था। पांचवें नंबर पर अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' है। फिल्म ने 19.4 करोड़ का बिजनेस किया था। छठे स्थान पर अक्षय की ही 'भूत बंगला' है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 18.31 करोड़ का बिजनेस किया था।
यह भी पढ़े -टॉक्सिक रिव्यू एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
सातवें नंबर पर अजय देवगन की 'धमाल 4' है जिसने 15.5 करोड़ कमाए थे। आठवें नंबर पर 14.1 करोड़ के साथ 'कॉकटेल 2' है। नौवें पर 'अल्फा' है और फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दसवें पायदान पर शाहिद कपूर की ओ रोमियो है, फिल्म ने 9.01 करोड़ का बिजनेस किया था।
55 करोड़ के ओपनिंग कलेक्शन के साथ टॉक्सिक ने यश की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर केजीएफ2 को भी पछाड़ दिया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 54 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
Created On :   27 Aug 2026 1:00 AM IST







