Mahakali Film Trailer: अक्षय खन्ना बने शुक्राचार्य, ‘महाकाली’ के प्रोमो में दिखा दमदार अवतार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ‘धुरंधर’ में अपनी दमदार परफॉरमेंस से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब वह प्रशांत वर्मा की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘महाकाली’ में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। ‘हनुमान’ के बाद से ही प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्मों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इसी कड़ी में ‘महाकाली’ का पहला आधिकारिक प्रोमो जारी किया गया है, जिसका नाम ‘शुक्राचार्यज वॉर क्राई’ है। करीब 2 मिनट 53 सेकंड लंबे इस प्रोमो में धर्म और अधर्म के बीच संघर्ष की पौराणिक कहानी की झलक देखने को मिलती है।
यह भी पढ़े -‘फुल प्लेट’ के साथ आईएफएफएम 2026 का समापन, 36 भाषाओं की 130 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन
प्रोमो की शुरुआत महाकाली के रूप और एक बच्चे के जन्म के दृश्य से होती है। इसके बाद शुक्राचार्य के नजरिए से देवताओं और असुरों के बीच संघर्ष को दिखाया जाता है। वह सवाल उठाते हैं कि समुद्र मंथन में देवों और असुरों के समान प्रयास करने के बावजूद अमृत केवल देवताओं को क्यों मिला और असुरों से इंद्र का सिंहासन छीनकर उन्हें पाताल में भेजना धर्म है या अधर्म।
प्रोमो में अक्षय खन्ना लंबी चांदी जैसी सफेद दाढ़ी, ऊपर की ओर बंधे उलझे बाल, माथे पर तिलक और तीखी नजरों के साथ नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक काफी प्रभावशाली और अब तक के किरदारों से अलग दिखाई दे रहा है। प्रोमो में भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और बड़े स्तर पर वीएफएक्स भी देखने को मिल रहे हैं, जिन्हें दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
Created On :   24 Aug 2026 11:57 PM IST










