Asha Singh Passed Away: लंबे समय से बीमारी से जूझ रही दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का हुआ निधन, 'महाभारत' सीरियल में निभाया था अहम रोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत ने एक और दिग्गज हस्ती को खो दिया है। फिल्म और टेलीविजन की दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का 22 अगस्त 2026 को मुंबई में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक आशा सिंह की मौत फेफड़ों के संक्रमण से लंबी लड़ाई के बाद हुई। वह पिछले तीन महीनों से इस बीमारी से जूझ रही थीं। आशा जी के बेटे आकाश सिंह ने इसकी पूरी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।
यह भी पढ़े -जन्मदिन पर तेजा सज्जा को मिला खास तोहफा, 'जॉम्बी रेड्डी नेक्स्ट लेवल' में पहले से बड़ा होगा जॉम्बी का खौफ
दिग्गज कलाकार थीं आशा सिंह
खबरों के मुताबिक, आशा सिंह जयसवाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके बेटे आकाश सिंह ने 23 अगस्त की सुबह 10 बजे अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने अपनी मां और वेटरन एक्ट्रेस के लिए लिखा- चरित्र अभिनेत्री, समाजसेविका और भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट (मीना कुमारी की आवाज की नकल करने वाली कलाकार) और भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट कंपनी आशा इवेंट्स एंड फिल्म्स की संस्थापक, मालिक और संचालक का 22 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे निधन हो गया है।
यह भी पढ़े -गुजराती फिल्म के लिए अकांक्षा पुरी ने सीखी गुजराती, बोलीं- 'सिर्फ डायलॉग बोलना नहीं, उसकी संस्कृति समझना भी जरूरी'
बोलें उनके काम को जरुर देखें
वो एक बहुत मेहनती और मजबूत इरादों वाली महिला थीं। आप सभी उनकी आत्मा की शांति और सद्गति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही, सोशल मीडिया पर उनके काम को जरूर देखें और उन्हें याद रखें, ताकि जहां भी उनकी आत्मा हो, उन्हें ये जानकर खुशी मिले कि लोग आज भी उनके काम को देख और याद कर रहे हैं। उनकी पूरी जिंदगी में उनका काम ही सबसे महत्वपूर्ण था। यही काम उनकी मृत्यु के बाद उन्हें शांति और मोक्ष दिलाए, इसी उम्मीद के साथ यह संदेश साझा किया जा रहा है। मृत्यु का दुख नहीं, बल्कि ब्रह्मानंद की ओर यात्रा यही उनका संदेश था।
यह भी पढ़े -श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी'
'महाभारत' सीरियल में निभाया था अहम रोल
आशा सिंह ने महाभारत सीरियल में कृपी का रोल अदा किया था, जो गुरू कृपाचार्य की बहन, गुरू द्रोणाचार्य की पत्नी और योद्धा अश्वत्थामा की मां थीं। वो 1970 से इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। टीवी की दुनिया में वो एक जाना-पहचाना नाम थीं। फिल्म इंडस्ट्री भी उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
Created On :   23 Aug 2026 5:29 PM IST












