Box Office Collection: वीकएंड पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने फिर काटा बवाल, जानें 'बंटवारा' समेत बाकी फिल्मों का हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स की फिल्में लगी हुईं हैं। जिसमें इमरान हाशमी की फिल्म रिलीज के पहले दिन से शानदार कलेक्शन कर रही हैं वहीं सनी देओल की बंटवारा उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर पाई है। शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' ने एक बार फिर बवाल काटा है। इसे वीकएंड का फायदा मिला है। वहीं हॉरर फिल्म 'इनसिडियस' के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। 'बंटवारा 1947' के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली है।
यह भी पढ़े -अनुपम खेर ने पोस्ट की 55 साल पुरानी पारिवारिक तस्वीर, बोले- 'फोटो पुरानी हो सकती है, रिश्तों का प्यार नहीं'
‘आवारापन 2’ की कमाई?
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज को नौ दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने इसे प्यार दिया है। दूसरे वीकएंड पर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार यानी 8वें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। नौवें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये हुआ। इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल दिल्ली की लड़की का रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट और बॉलीवुड तक सफर, ऋतिक से लेकर रणवीर की बनीं हीरोइन
‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसके कलेक्शन से पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए हैं। पहले हफ्ते में इसने ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे। 8वें दिन यानी शुक्रवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए। 9वें दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 35.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल दिल्ली की लड़की का रेस्टोरेंट से रेड कार्पेट और बॉलीवुड तक सफर, ऋतिक से लेकर रणवीर की बनीं हीरोइन
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' की कमाई भी अब घटने लगी है। इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 24वें दिन यानी 'स्पाइडर मैन 4' ने 3.70 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 480.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
Created On :   23 Aug 2026 11:53 AM IST












