Celebs on Social Media: किसी ने लीक किया ओरी का प्राइवेट कंटेंट? इन्फ्लुएंसर ने इस टीवी एक्ट्रेस पर लगाया आरोप! फिर मिला ये जबाव

किसी ने लीक किया ओरी का प्राइवेट कंटेंट? इन्फ्लुएंसर ने इस टीवी एक्ट्रेस पर लगाया आरोप! फिर मिला ये जबाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर सेलेब्स के साथ पार्टी करते हैं। इस समय ओरी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। इस वीकएंड उन्होंने खुशी कपूर, रुहानिका धवन के साथ पार्टी की। तस्वीरें रुहानिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रुहानिका और खुशी के साथ ओरी ने की मस्ती

टीवी एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शनिवार को कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इनमें वे, ओरी और खुशी कपूर व कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। तीनों भरपूर मस्ती कर रहे हैं। रुहानिका ने कैप्शन लिखा है, 'वीकएंड खूब मजेदार रहा'।

ओरी ने रुहानिका पर लगाया आरोप?

रुहानिका के इस पोस्ट पर ओरी ने कमेंट किया है। उन्होंने रुहानिका पर प्राइवेट कंटेंट लीक करने का आरोप लगाया है। दरअसल, ओरी ने लिखा है, 'तुमने फिर मेरा प्राइवेट कंटेंट लीक कर दिया'। इस पर रुहानिका ने लिखा है, 'तो तुम इस बारे में रोते रहो'। हालांकि, ओरी ने यह टिप्पणी मजाकिया अंदाज में की है और रुहानिका ने भी उसी चिढ़ाने वाले अंदाज में जवाब दे दिया है। खुशी कपूर ने भी तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।


ओरी ने शिवप्रीत के साथ शेयर कीं फोटोज

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चर्चित इन्फ्लुएंसर, मॉडल और क्रिएटर शिवप्रीत सुवर्णा के साथ भी फोटोज शेयर किए हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। तस्वीरों में दोनों क्वालिटी टीम बिताते दिख रहे हैं। शिवप्रीत और अपनी तस्वीरों वाले पोस्ट के साथ ओरी ने शुद्ध हिंदी में एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें जिंदगी को लेकर बात की है।

Created On :  

Tags

Next Story