Celebs on Social Media: सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे एक्टर गोविंदा, फैंस को हुई चिंता, जानिए क्या हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कथित तौर पर एक्टर अपनी को-एक्ट्रेस कोमल स्वर्णकार के साथ दूसरी शादी करने वाले थे। ये दावा सुनीता आहूजा ने भी किया था। इन सभी विवादों के बीच गोविंदा को जूहू में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसके बाद एक्टर के फैंस चिंता में आ गए हैं।
यह भी पढ़े -अरहान खान ने बीनी कैप वाली हेयरस्टाइल को 'गंजापन' कहने वाले ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोले-मेरी बाली की तस्वीरें एन्जॉय करें
वायरल हुआ वीडियो
गोविंदा का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। इसमें वो मुंह पर मास्क लगाए नजर आए। पैप्स ने इस दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में पैप्स कहते हैं, 'आपका हाल चाल लेने आए हैं।' गोविंदा इस पर रिएक्शन भी देते हैं और कहते हैं, 'सब ठीक है। इस दौरान गोविंदा काफी शांत नजर आते हैं और पैपराजी से भी बचते बचाते दिखाई देते हैं इंटरनेट पर उनका वीडियो सामने आने के बाद लोग सब कुछ ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -जन्मदिन विशेष 'राम चाहे लीला' फेम सिंगर भूमि त्रिवेदी, पिता के शौक को बना लिया करियर
सुनीता के शादी के दावे से गोविंदा के मैनेजर ने किया इनकार
सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा से तलाक की याचिका को वापस ले लिया क्योंकि अभिनेता कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। सुनीता के इन दावों पर गोविंदा के मैनेजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने सुनीता के दावे से इनकार किया है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही। सुनीता उनकी पत्नी हैं और उनके दिमाग में जरूर कुछ चल रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसे दावे किए हैं। लेकिन शादी की बात गलत है।'
Created On :   23 Aug 2026 12:15 PM IST












