Bollywood News: आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वां बेटियों के माता-पिता, शेयर किए नाम

आदित्य सील और अनुष्का रंजन बने जुड़वां बेटियों के माता-पिता, शेयर किए नाम
एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन के घर दोगुनी खुशियां आई हैं। कपल 23 अगस्त 2026 को जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर आदित्य सील और उनकी पत्नी अनुष्का रंजन के घर दोगुनी खुशियां आई हैं। कपल 23 अगस्त 2026 को जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गया। आदित्य और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की और अपनी दोनों बेटियों के नाम भी बताए।

आदित्य ने एक एनिमेटेड कार्ड साझा किया, जिसमें दो नन्ही बच्चियों की तस्वीर बनी हुई है। इसके साथ उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों का नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील रखा गया है। पोस्ट के साथ आदित्य ने लिखा कि उनके परिवार में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और वह इसे लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को लेकर कहा कि वे उनके जीवन को रोशन करने के लिए आई हैं और उनका दिल प्यार व कृतज्ञता से भरा है। आदित्य ने पोस्ट के अंत में ‘वीरा माही, हैशटैग टीमगर्ल’ भी लिखा।



कपल की इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि आदित्य और अनुष्का ने मई 2026 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों के घर बेटियों का जन्म हुआ है। अब जुड़वां बेटियों के माता-पिता बनने के बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं है और फैंस भी उनकी इस नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं।

Created On :   24 Aug 2026 11:43 PM IST

Tags

Next Story