Allu Arjun News: वैक्सीन जागरूकता के लिए आगे आए अल्लू अर्जुन के फैंस, 7 राज्यों में होंगे 1,000 से ज्यादा कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। अल्लू अर्जुन के फैंस अब अपने पसंदीदा अभिनेता की फिल्मों का जश्न मनाने के साथ सामाजिक जागरूकता के लिए भी आगे आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन ने सात राज्यों में एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया है।
अभियान का दूसरा चरण 8 और 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कार्यशालाओं, स्कूल सत्रों और सामुदायिक संपर्क कार्यक्रमों के जरिए लोगों को एचपीवी टीकाकरण की जरूरत के बारे में जानकारी दी जाएगी। एसोसिएशन के प्रवक्ता के मुताबिक, इस अभियान के तहत सात राज्यों में 1,000 से अधिक जमीनी स्तर के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है, जिनमें मौजूदा चरण में करीब 400 कार्यक्रम होंगे। अभियान का लक्ष्य लगभग एक लाख लड़कियों और उनके परिवारों तक पहुंचकर कम उम्र में एचपीवी वैक्सीन लगवाने और सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
यह भी पढ़े -‘पुष्पा 2’ भगदड़ पीड़ित से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी, मदद का किया वादा, 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में हुए थे घायल
एसोसिएशन का कहना है कि इस पहल के जरिए एचपीवी टीकाकरण को लेकर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने और सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन के पास एटली की ‘राका’, लोकेश कनगराज के साथ ‘एए23’ और ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ जैसी बड़ी फिल्में हैं।
Created On :   25 Aug 2026 8:33 PM IST








