फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन: 'फूल और कांटे' फिल्म से अजय देवगन को किया था लॉन्च, अरुणा ईरानी से की थी दूसरी शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था।
अजय देवगन को किया था लॉन्च
कुकू ने अपने फिल्मी करियर का आगाज राज कपूर की सुपरहिट फिल्म बॉबी में अस्टिटेंट के तौर पर काम करके की थी। इसके बाद वह उनकी प्रेम रोग और सत्यम शिवम सुंदरम में उनके असिस्टेंट थे। राजकपूर के साथ लंबे समय तक रहकर उन्होंने फिल्म मेकिंग की बारीकियां सीखीं। इसके बाद वह सन्नी देओल की बेताब और अर्जुन फिल्मों में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर रहे।
यह भी पढ़े -राखी विज्ञापन विवाद में कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का सपोर्ट, कहा - 'महिला को क्या पहनना है, ये उसकी मर्जी'
कुकू कोहली ने 1991 में फूल और कांटे फिल्म से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की। यह फिल्म सुपरहिट रही, इसी से अजय देवगन को इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 1994 में सुहाग फिल्म बनाई, जो कि सफल रही। यह अजय देवगन और अक्षय कुमार की एक साथ पहली फिल्म थी।
1995 कुकू ने अजय देवगन और तब्बू के साथ हकीकत फिल्म बनाई। इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। कुकू को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नॉमिनेशन मिला। इसके कुकू ने अक्षर के साथ जुल्मी, गोविंदा के साथ अनाड़ी नंबर-1 और करण नाथ के साथ ये दिल आशिकाना फिल्म बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म 'वो तेरा नाम था' थी जो कि 2004 में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़े -कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'
अरुणा ईरानी से की थी दूसरी शादी
कुकू कोहली के निजी जीवन की बात करें तो 4 जून 1949 को पाकिस्तान के पेशावर में उनका जन्म हुआ था। उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी रीता कोहली के निधन के बाद साल 1990 में उन्होंने प्रसिद्ध एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं।
Created On :   25 Aug 2026 10:24 PM IST








