Rakhi Ad Controversy: राखी विज्ञापन विवाद में कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का सपोर्ट, कहा - 'महिला को क्या पहनना है, ये उसकी मर्जी'

राखी विज्ञापन विवाद में कृति सेनन को मिला राहुल गांधी का सपोर्ट, कहा - महिला को क्या पहनना है, ये उसकी मर्जी
राखी ऐड विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री हो गई है। उन्होंने इस मामले में एक्ट्रेस कृति सेनन का सपोर्ट किया है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। राखी ऐड विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री हो गई है। उन्होंने इस मामले में एक्ट्रेस कृति सेनन का सपोर्ट किया है। इंस्टाग्राम पर कृति की स्टोरी को रिपोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा, 'एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है यह उसकी पसंद है। महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का उपयोग करने पर ट्रोल करना बंद करें।'


क्या है पूरा मामला?

रक्षाबंधन के अवसर पर कृति सेनन का एक ऐड जारी हुआ है। ज्वेलरी ब्रांड के इस विज्ञापन में आउटफिट को लेकर कृति की आलोचना हो रही है। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी बिना नाम लिए कृति पर उनके पहनावे को लेकर निशाना साधा है।

एक्ट्रेस ने दिया जवाब

आलोचना के बाद कृति सेनन ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने इस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर कर लिखा कि भले ही सालों में पारंपरिक फैशन में बदलाव आया है, लेकिन अब भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से मापा जाता है।

एक्ट्रेस ने लिखा, 'संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं। महिलाओं को ये बताना हम कब बंद करें कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? सालों में पारंपरिक फैशन विकसित हुआ है, लेकिन अब भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है।'

कृति ने आगे लिखा, 'त्योहारों का मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं है, बल्कि उन परंपराओं के प्रति भावनाओं और उनके महत्व में है। रक्षाबंधन का त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, अच्छी सेहत, खुशी और लंबी उम्र की कामना करती हैं। मेरे लिए यह प्यार, प्रार्थना और एक-दूसरे की देखभाल का रिश्ता हमारे डॉग्स तक भी पहुंचता है, क्योंकि वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।'

Created On :   25 Aug 2026 9:12 PM IST

Tags

Next Story