Ashram 4: ‘आश्रम 4’ में अब अक्षय ओबेरॉय, शुरू हुई शूटिंग, अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अब प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज में आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अब प्रकाश झा की चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ में अहम भूमिका में होंगे। उन्होंने नए सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि मेकर्स ने उनके किरदार को लेकर फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह सीरीज में एक अहम और दिलचस्प भूमिका निभाएंगे। अक्षय ने ‘आश्रम 4’ का हिस्सा बनने की जानकारी साझा करते हुए इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘आश्रम’ ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी एक मजबूत और अलग दुनिया बनाई है और प्रकाश झा का कहानी कहने का अंदाज उन्हें काफी पसंद है।
यह भी पढ़े -जन्मदिन के मौके पर चचेरे भाई जतिन पृथ्वीराज ने किया राजीव कपूर को याद, बोले- 'हर किसी को अपना दोस्त बना लेते थे'
अपने किरदार पर क्या बोले एक्टर?
अभिनेता ने बताया कि उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ बताना अभी संभव नहीं है, लेकिन यह भूमिका उनके लिए चुनौतीपूर्ण रही है। साल 2020 में शुरू हुई ‘आश्रम’ में बॉबी देओल ने बाबा निराला का चर्चित किरदार निभाया था। सीरीज के पिछले तीन सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं। अब चौथे सीजन की शूटिंग शुरू होने के साथ अक्षय ओबेरॉय की एंट्री ने सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े -कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'
पहले भी कई प्रोजेक्ट्स में कर चुके हैं काम
अक्षय इससे पहले फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं और अब ‘आश्रम 4’ में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा।
Created On :   25 Aug 2026 7:25 PM IST










