Maharashtra News: अजित पवार की याद में छलका सुप्रिया सुले का दर्द, रक्षाबंधन पर शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- ‘दादा, आपकी कमी कभी पूरी नहीं होगी’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के रिश्ते के लिए खास होता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसके साथ हमेशा खड़े रहने का वादा करता है। लेकिन जिन बहनों के भाई इस दुनिया में नहीं होते, उनके लिए यह त्योहार बहुत मुश्किल हो जाता है। महाराष्ट्र की दिवंगत नेता अजित पवार की बहन सुप्रिया सुले भी इस बार ऐसे ही दर्द से गुजर रही हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर अपने भाई को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी। साथ ही उन्होंने पिछले साल की राखी की एक तस्वीर भी साझा की और अपने दिल की बात बताई।
यह भी पढ़े -74 साल के न्यू बेबी बॉर्न वाले वीडियो पर भड़के पवन खेड़ा, गिररिज सिंह पर तंज कसते हुए दी तीखी प्रतिक्रिया, किरेन रिजिजू को भी बनाया निशाना
यह भी पढ़े -दिल्ली में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर तोड़कर दूसरी कार से भिड़ी अनियंत्रित कार, दो विधायकों समेत 6 लोग हुए घायल
‘दादा, इस बार आप हमारे साथ नहीं’
सुप्रिया सुले ने अजित पवार के साथ पिछली राखी की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि आज रक्षाबंधन है, लेकिन दादा इस बार उनके साथ नहीं हैं। उन्हें अब भी उस दिन की घटना याद आती है, जब अजित पवार अचानक दुनिया छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि बचपन से दोनों साथ बड़े हुए। उनके बीच कभी छोटी-मोटी लड़ाई होती थी तो कभी एक-दूसरे के लिए प्यार और गर्व भी था। सुले ने लिखा कि आज भी उन्हें लगता है कि भाई अचानक सामने आ जाएंगे और वह उन्हें राखी बांध सकेंगी।
‘आपकी कमी कभी पूरी नहीं होगी’
सुप्रिया सुले ने कहा कि अजित पवार के जाने के बाद परिवार में जो खालीपन आया है, उसे भरना आसान नहीं है। उन्होंने अपने भाई के लिए प्यार जताते हुए कहा कि वह जहां भी हों, उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहे।
प्लेन हादसे में गई थी जान
आपको बता दें कि, अजित पवार का इसी साल 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था। वह मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती में उतरते समय उनका प्राइवेट प्लेन हादसे का शिकार हो गया था।
Created On :   28 Aug 2026 10:48 AM IST












