Shatrughan Sinha: बागी सांसदों को नोटिस मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कसा तंज, लोकसभा सचिवालय के फैसले को बताया सही

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। NCPI (नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया) पार्टी उस समय चर्चा में आई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसद शामिल हुए। ममता बनर्जी की पार्टी से बगावत करने वाले सांसदों को लोकसभा सेक्रेटेरिएट (लोकसभा सचिवालय) की ओर से नोटिस दिया गया है। इसी बीच टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया आई है।
बागी सांसदो को देना होगा जवाब- शत्रुघ्न सिन्हा
NCPI में शामिल होने वाले बागी सांसदों को लोकसभा सचिवालय से मिले नोटिस पर TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा कहा, मैं इसे एक बहुत अहम और लंबे समय से प्रतीक्षित कदम मानता हूं, और यह सही दिशा में उठाया गया कदम लगता है। बागी गुट के इन सांसदों को जवाब देना होगा, और इसके बाद स्पीकर उनसे उनकी निष्ठा और ऐसी पार्टी में शामिल होने के उनके फैसले के बारे में सवाल करेंगे। जिसके बारे में देश में शायद ही कोई जानता हो।
यह भी पढ़े -कांगपोकपी में घात लगाकर हमला, मणिपुर के गृह मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया
सांसदों पर कार्रवाई का मुझे लंबे समय से था इंतजार
'नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) कोई बड़ी पार्टी नहीं है तो, इसमें शामिल होने के पीछे क्या मकसद है? इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में जानकारी मांगी है। इसलिए मैं कहूंगा कि यह शुरुआती बड़ा कदम बिल्कुल सही है।" इस कार्रवाई का मुझे लंबे समय से इतजार था। बागी सांसदों के जवाब और लोकसभा स्पीकर के फैसले के बाद ही इस मामले की आगे की तस्वीर साफ होगी।
Created On :   27 Aug 2026 11:37 PM IST












