Mohan Bhagwat on Sanjay Raut: संजय राउत ने RSS चीफ को 'तानाशाह' कहकर घेरा, न्यूयॉर्क दौरे पर कसा तंज

संजय राउत ने RSS चीफ को तानाशाह कहकर घेरा, न्यूयॉर्क दौरे पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सरसंघचालक मोहन भागवत न्यूयॉर्क में हैं। 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के इन्फोसिस थिएटर में यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे। इसी बीच शिवसेना नेता (UBT) राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा मोहन भागवत अमेरिका गए हैं मैं उनसे उम्मीद करता हूं कि वे हिंदुस्तान में चल रही तानाशाही के बारे में मंच पर जरूर रखेंगे।

संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा, अमेरिका से निमंत्रण मिलने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत जी न्यूयॉर्क में हैं। हिन्दुस्तान की तरह अमेरिका भी एक लोकतांत्रिक देश है। वहां आज भी मजबूत डेमोक्रेसी है। वहां आज भी फ्रीडम ऑफ स्पीच और फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन की मान्यता है। हिन्दुस्तान में ये सब खत्म हो गया है। हिन्दुस्तान में तानाशाही चल रही है।

उन्होंने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि मोहन भागवत अमेरिका जाकर हिन्दुस्तान में जो तानाशाही चल रही है, उस बारे में अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाकर बात करेंगे। दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं पर जिस तरह से पैलेट गन चलाए गए, वो भी मुद्दा अंतराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। अमानवीय तरीके से आंसू गैस के गोले दागे गए। लाठियों में किलें लगाकर मारा गया। पुलिस की तरफ से छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बहुत ही अश्लील हरकतें की गईं। इन सभी मुद्दों पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत न्यूयॉर्क जाकर बात रखेंगे तो पूरा विश्व उनकी बात सुनेगा।

संजय राउत ने मराठी भाषा अनिवार्य पर बोलते हुए कहा कि ऑटो-टैक्सी चालकों को बोलना चाहिए यह कोई विवाद नहीं है। मराठी सीखने के लिए दिए गए समय पर बोलते हुए यूबीटी नेता ने कहा पीएम मोदी या गृहमंत्री अमित शाह का आदेश है। यूपी का चुनाव है। उन्होंने रैपिडो बाइक टैक्सी का भी मसला उठाया।

Created On :   27 Aug 2026 9:07 PM IST

Tags

Next Story