Arvind Kejriwal's statement: BJP सिर्फ वोट की भाषा समझती है, चुनाव हारे तो 5वें दिन वापस होगा E-20 पेट्रोल- अरविंद केजरीवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने एक भाजपा पर हमला बोला है। यूपी और गोवा के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी को अहंकार है कि सरकार तो हमारी ही बनेगी लोग तो हमें ही वोट करेंगे। अगर इन दोनों राज्य का चुनाव भारतीय जनता पार्टी हार जाए तो 15 मार्च तक E-20 वापस हो जाएगा। बता दें, E का मतलब एथेनॉल और 20 का मतलब 20 प्रतिशत मात्रा से है।
गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार (25 अगस्त) को अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कही. उन्होंने कहा, "गोवा में 87 फीसदी लोग E-20 की वजह से परेशान हैं। 87 फीसदी लोगों के पास टू-व्हीलर है। 47 फीसदी लोगों के पास फोर-व्हीलर है। अगर सब मिलकर एक बार ठान लें कि इस बार बीजेपी को वोट नहीं देना है तो मुझे लगता है कि पांच दिन के अंदर E-20 वापस न हो जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। गोवा के अंदर आप हराकर दिखा दो, पांच दिनों के अंदर E-20 वापस हो जाएगा।"
अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा, "इथेनॉल की वजह से देश में चीनी की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में चीनी की कीमत 30 रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। 30 जुलाई को चीनी बाजार में 45 रुपये किलो थी, आज मार्केट में 75 रुपये किलो मिल रही है। सरकार ने एक तरफ इथेनॉल बनाया। दूसरी तरफ चीनी को महंगा कर दिया।"
Created On :   25 Aug 2026 11:36 PM IST












