गरजे निरुपम: वंदे मातरम्’ को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरम, अगर देश में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा, शिंदे गुट के कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना

वंदे मातरम्’ को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरम, अगर देश में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा, शिंदे गुट के कार्यक्रम में कांग्रेस पर निशाना
  • नागपुर में शिवसेना के कार्यक्रम में गरजे निरुपम
  • नए कार्यकर्ताओं का स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संदेश

Nagpur News. महाराष्ट्र की राजनीति में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रही बहस के बीच शिवसेना नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय निरुपम ने मंगलवार को आयोजित सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखते हुए कहा, “अगर देश में रहना होगा, वंदे मातरम् कहना होगा।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में राजनीतिक रंग और गहरा गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की ओर से किया गया था। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी में नए कार्यकर्ताओं के प्रवेश और स्वागत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस को घेर चुके हैं निरुपम

संजय निरुपम की नागपुर यात्रा ऐसे समय में हुई है, जब महाराष्ट्र में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। निरुपम इससे पहले भी इस मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर ले चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से किए जाने की बात कही थी। कार्यक्रम में भी उनके बयान को राष्ट्रवाद और देशभक्ति के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है। शिंदे गुट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने अपने राजनीतिक और वैचारिक रुख को भी मजबूती से सामने रखने का प्रयास किया।

हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, संगठन विस्तार पर जोर

कार्यक्रम में शिवसेना के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए कार्यकर्ताओं के प्रवेश और स्वागत के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में किरण पांडव, दुष्यंत चतुर्वेदी, सुमुख मिश्रा, सूरज गोझे, चिंटू महाराज, हितेश यादव, अजय दलाल, मनीषा पपड़कर और नितिन तिवारी सहित शिवसेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Created On :   25 Aug 2026 9:36 PM IST

Tags

Next Story