नृत्य प्रतियोगिता: राष्ट्रीय मंच पर वर्धा की हर्षिता बोस ने लहराया परचम, नागपुर में आयोजित सेमी-क्लासिकल नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रीय मंच पर वर्धा की हर्षिता बोस ने लहराया परचम, नागपुर में आयोजित सेमी-क्लासिकल नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार
  • सेमी-क्लासिकल सोलो सीनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान
  • गुरुओं और शुभचिंतकों को दिया सफलता का श्रेय

Wardha News. उपराजधानी नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें वर्धा की सुश्री हर्षिता बोस ने 21 से 23 अगस्त 2026 तक शंकर नगर स्थित साईं सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नटराज आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (NAACH) फाउंडेशन की ओर से ‘नृत्यध्वनि (घुंघरू की ध्वनि)’ नाम से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।


सेमी-क्लासिकल सोलो सीनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता में हर्षिता बोस ने सेमी-क्लासिकल सोलो सीनियर वर्ग में शानदार प्रस्तुति दी। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें मोमेंटो और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया गया।

गुरुओं और शुभचिंतकों को दिया सफलता का श्रेय

हर्षिता बोस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं को दिया, जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया। उन्होंने अपने शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने हमेशा उन्हें प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और सफलता पर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अपने परिवार के प्रति भी आभार जताया। सेमी-क्लासिकल सोलो सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल कर वर्धा को गौरवान्वित करने पर हर्षिता बोस को बधाई दी गई।

Created On :   25 Aug 2026 6:25 PM IST

Tags

Next Story