- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पड़ोसियों के विवाद में मध्यस्थता...
Nagpur News: पड़ोसियों के विवाद में मध्यस्थता करना पड़ा भारी, युवक ने चाकू से किया हमला

Nagpur News कपिल नगर क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच चल रहे विवाद में मध्यस्थता करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक ने टैंकर चालक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में उसे जान से मारने का प्रयास किए जाने का आरोप है। मामले में कपिल नगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कपिल नगर म्हाड़ा कॉलोनी निवासी जख्मी विलियम फ्रांसिस (40) टैंकर चालक हैं। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उनका पड़ोसी कार्तिकराज उर्फ राज हेजमजर जयराम (18), पड़ोसी गुलमोहम्मद के बेटे के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान विलियम ने बीच-बचाव करते हुए गुलमोहम्मद से कहा कि राज उसका गेम बजाने वाला है और उसे सतर्क रहने की सलाह दी।
बीच-बचाव से भड़का आरोपी, चाकू से किया वार : विलियम की बात से गुस्साए राज ने गुलमोहम्मद के बेटे को छोड़ दिया और विलियम से विवाद करने लगा। तैश में आकर आरोपी ने चाकू से विलियम पर हमला कर दिया। घटना में विलियम घायल हो गए। उनकी पत्नी अश्विनी की शिकायत पर कपिल नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी राज को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े -क्लोरीन गैस लीकेज से गोधनी दहला, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत होते ही अस्पताल पहुंचे 60 लोग
Created On :   25 Aug 2026 5:00 PM IST













