Bengal News: चुनावी हार के बाद से उठी...TMC चीफ के राजनीति से संन्यास लेने वाले बयान पर शुभेंदु सरकार के मंत्री ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी के राजनीति से संन्यास लेने की अफवाह उठ रही थी जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। इसी भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बंगाल सरकार में मंत्री डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय ने कहा कि ममता दीदी तो पहले ही संन्यास ले चुकी हैं। अब वह सिर्फ सड़कों पर राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं।
बंगाल सरकार के मंत्री ने ममता बनर्जी को लेकर क्या कहा?
पश्चिम बंगाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय ने मंगलवार (25 अगस्त, 2026) को न्यूज चैनल संवाददाताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी अब सिर्फ कालीघाट स्थित अपने ऑफिस में रहती हैं और वहीं से अपना भाषण देती हैं। वो सड़क से राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब वो काफी बुजुर्ग हो गई हैं। हमने काफी समय से उन्हें न पश्चिम बंगाल की सड़क पर देखा है और न हीं कलकत्ता (कोलकाता) की सड़क पर देखा है।’
उन्होंने कहा, ‘हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने पहले ही राजनीतिक संन्यास ले लिया है। अब उनके साथ सिर्फ दो या तीन लोग ही रहते हैं। मुझे इस बात से खुशी होगी कि अगर वे उन लोगों को जानें दें। नहीं तो वे भी अभी मुश्किल में हैं।’
टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने कहा कि बंगाल में सत्ता को बदले लगभग 4 महीने हो गए हैं। इस दौरान सत्ताधरी भाजपा का असली चेहरा भी जनता के सामने आ चुका है।
Created On :   25 Aug 2026 7:00 PM IST












