Pawan Khera News: 74 साल के न्यू बेबी बॉर्न वाले वीडियो पर भड़के पवन खेड़ा, गिररिज सिंह पर तंज कसते हुए दी तीखी प्रतिक्रिया, किरेन रिजिजू को भी बनाया निशाना

74 साल के न्यू बेबी बॉर्न वाले वीडियो पर भड़के पवन खेड़ा, गिररिज सिंह पर तंज कसते हुए दी तीखी प्रतिक्रिया, किरेन रिजिजू को भी बनाया निशाना
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी के नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को याद करते हुए किरेन रिजिजू पर भी निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी नेताओं पर राहुल गांधी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा है कि राहुल गांधी बीजेपी के लिए कितने परेशान करने वाले बन गए हैं। उन्होंने रिजिजू और गिरिराज सिंह के हाल ही के वीडियो और बयानों को लेकर भी मजाक किया है। पवन खेड़ा ने यह बयान भी ऐसे वक्त दिया है जब कांग्रेस और बीजेपी के बीच राहुल गांधी को लेकर लगातार बयान दिए जा रहे हैं। वहीं, उनके पोस्ट के बाद यह मामला फिर से राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

पवन खेड़ा ने क्या कहा?

पवन खेड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए बीजेपी पर कटाक्ष किया है और कहा है कि राहुल गांधी ने बीजेपी को इतना परेशान कर दिया है कि पार्टी के नेता अलग-अलग तरह से उनका नाम लेते नजर आते हैं। खेड़ा ने किरेन रिजिजू और गिरिराज सिंह के हाल के बयानों को इसी से जोड़कर मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी है।

यह भी पढ़े -'कुंभ देश की आध्यात्मिक एकता का प्रतीक', साध्वी ऋतंभरा ने किया महाकुंभ के खर्च का बचाव

किरेन रिजिजू को लेकर किया मजाक

कुछ दिन पहले किरेन रिजिजू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह नदी में तैरते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह खेतों में भी नजर आए थे और पवन खेड़ा ने इसी वीडियो को लेकर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि रिजिजू राहुल गांधी का नाम लिए बिना भी चैन से तैर नहीं पा रहे हैं। यह बयान कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा है।

गिरिराज सिंह ने खुद को बताया 'न्यू बेबी'

गिरिराज सिंह ने मुंबई के NIFT में छात्रों से बातचीत की थी और इस दौरान उन्होंने अपनी उम्र को लेकर मजाक किया था। उन्होंने खुद को 74 साल का 'न्यू बेबी बॉर्न' बताया था। उनका कहना था कि उम्र ज्यादा होने के बाद भी वह खुद को जवान और एक्टिव महसूस करते हैं।

Created On :   25 Aug 2026 5:15 PM IST

Tags

Next Story