Pilot Dope Test: डीजीसीए की नई तैयारी शुरू, अब हर साल सभी पायलटों का होगा ये खास टेस्ट, पास हुए तो छिन जाएगी नौकरी!

डीजीसीए की नई तैयारी शुरू, अब हर साल सभी पायलटों का होगा ये खास टेस्ट, पास हुए तो छिन जाएगी नौकरी!
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तरफ से सभी पायलटों को साल में एक बार डोप टेस्ट कराने के प्रस्ताव को लाने के बारे में सोचा जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमान में सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा करने के लिए सरकार एक नया नियम लाने की सोच रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय सभी पायलटों का हर साल डोप टेस्ट कराने पर विचार कर रहा है। इस जांच में पता चल सकता है कि कोई पायलट नशीली या गलत दवा लेकर तो ड्यूटी नहीं कर रहा है। साथ ही डीजीसीए इस योजना पर एयरलाइन से संबंधित लोगों से भी बात कर रहा है। अब यह देखा जा सकता है कि हर पायलट की साल में एक बार जांच कराना कितना आसान होने वाला है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जांच की वजह से उड़ानों के काम पर कोई असर ना पड़े।

एअर इंडिया की घटना के बाद बढ़ी सख्ती

4 अगस्त को एअर इंडिया की एक फ्लाइट फुकेत से दिल्ली आ रही थी और अचानक से विमान करीब 300 फीट नीचे चला गया। इस घटना में 24 लोग घायल हुए थे और मामले के बाद DGCA ने जांच शुरू कर दी है। दोनों पायलटों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच में विमान की तकनीकी खराबी और पायलटों की मेडिकल जांच, दोनों को देखा जा रहा है। जांच के दौरान हुए एक मेडिकल टेस्ट में कैप्टन के मारिजुआना टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आने की बात भी सामने आई है। जिसके बाद पायलटों की ड्रग जांच को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब डीजीसीए जांच के नियमों को और भी ज्यादा मजबूत करने पर काम कर रहा है। आगे पायलटों और दूसरे फ्लाइट क्रू की अचानक से जांच ज्यादा बार भी हो सकती है। इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ यह पता लगाना है कि कोई कर्मचारी नशे के असर में विमान के काम का हिस्सा ना बने। साथ ही अधिकारियों का मानना है कि जांच की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे सुरक्षा भी बनी रहे और उड़ानों के काम में परेशानी भी ना हो।

विमान सुरक्षा पर सरकार का फोकस

सरकार सिर्फ एक घटना की जांच तक सीमित नहीं रहना चाहती है। पूरे विमान क्षेत्र में सुरक्षा नियमों को बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। डोप टेस्ट, मेडिकल जांच और विमान की तकनीकी जांच पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। नए नियम लागू होने के बाद पायलटों की फिटनेस पर भी नजर रखी जाएगी और फिलहाल साल में एक बार सभी पायलटों की जांच का प्रस्ताव चर्चा में है। अंतिम फैसला होने के बाद ही साफ होगा कि नया नियम कब और किस तरह लागू होगा।

Created On :   25 Aug 2026 4:11 PM IST

Tags

Next Story