Ram Rahim Parole News: राम रहीम के जेल से बाहर आने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, बीजेपी पर संरक्षण देने का भी लगाया आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेप मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। उसको 21 दिन की पैरोल मिली है, इसी मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की बातें करने वाली बीजेपी सिर्फ और सिर्फ दिखावा करती है। उनका कहना है कि राम रहीम को बार-बार जेल से बाहर आने की अनुमति दी जा रही है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार को इस तरह के मामलों पर सख्त रुख अपनाना चाहिए।
राम रहीम कितनी बार आया बाहर?
राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था और इस दौरान ही वह सिरसा के डेरा मुख्यालय में रहेगा। साल 2017 में सजा मिलने के बाद यह 17वीं बार है, जब उसको जेल से बाहर आने की अनुमित मिली है। इस साल वह तिसरी बार बाहर आया है। इस बात को लेकर कई बार सवाल खड़े हुए हैं।
यह भी पढ़े -विजय शाह पर कार्रवाई रोकने की तैयारी, कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी मामले में कैबिनेट का बड़ा फैसला आज
कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि बीजेपी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात तो करती है, लेकिन ऐसे मामलों में उसका रवैया अलग दिखाई देता है। खेड़ा ने कहा कि राम रहीम रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है, इसके बावजूद उसे कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार से सवाल पूछा है।
यह भी पढ़े -जंतर-मंतर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने बदली रणनीति, अब हर प्रदर्शन से पहले जुटाएगी 10 अहम जानकारियां
राम रहीम के दूसरे केस पर भी सवाल
राम रहीम को एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। बाद में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उसे इस केस में बरी कर दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और 10 अगस्त की सुनवाई में राम रहीम के वकील ने बताया है कि हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभी अपील नहीं की है। इस पर चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सरकार के रवैये पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि उन्हें पहले से पता है कि शायद राज्य सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी।
Created On :   25 Aug 2026 1:04 PM IST












