Bihar News: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेड फांदकर आगे बढ़े छात्र, पुलिस ने की लाठीचार्ज

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेड फांदकर आगे बढ़े छात्र, पुलिस ने की लाठीचार्ज
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज है। छात्र परीक्षा रद्द करने, निगेटिव मार्किंग हटाने और एक परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। पटना में 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास की ओर मार्च करने निकले। छात्र परीक्षा दोबारा कराने समेत कई मांगें कर रहे हैं। रास्ते में पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। छात्रों ने बैरिकेड के ऊपर से निकलकर आगे जाने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद भी कई छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचना चाहते हैं।

परीक्षा रद्द करने की मांग

छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कर फिर से कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से जुड़ी कई बातों को लेकर वे पहले से नाराज हैं।

निगेटिव मार्किंग हटाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे छात्रों की एक बड़ी मांग निगेटिव मार्किंग खत्म करने की है। उनका कहना है कि भर्ती परीक्षा में इस नियम को हटाया जाना चाहिए।

एक ही परीक्षा कराने की मांग

छात्र चाहते हैं कि भर्ती के लिए बार-बार परीक्षा न हो। उनकी मांग है कि एक ही परीक्षा के आधार पर चयन किया जाए। मार्च को देखते हुए पटना में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। रास्तों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और ट्रैफिक को संभालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े -'ई20 की देन बताना सही नहीं', चीनी की महंगाई पर खड़गे के दावे का बीजेपी ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब

Created On :   25 Aug 2026 12:38 PM IST

Tags

Next Story