Online Dhatura Sale: अब धतूरा बेचना नहीं आसान? एमेजॉन-स्विगी से लेकर बिग बास्केट तक फूड लाइसेंस सस्पेंड, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में धतूरे के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। बता दें, धतूरा एक जहरीला पौधा होता है, जो इंसान के खाने के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है। जांच में पता चला है कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीज खाने की चीजों की तरह ही दिखाए जा रहे थे। इन सामान पर फूड लाइसेंस नबंर भी लिखा था और इसके बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने एमेजॉन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक के लिए रोक दिए गए हैं। विभाग ने इन कंपनियों को ऐसी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग हटाने और जल्द ही अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।
यह भी पढ़े -भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य, आईआरआईजीसी-टेक में जयशंकर ने रखे तीन सुझाव
क्यों धतूरा बेचना बना एक बड़ा मामला?
बता दें, धतूरा बहुत ही ज्यादा जहरीला होता है। इसको खाने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। साथ ही जांच में भी इसके फल और बीज कुछ जगहों पर ऑनलाइन बिकते हुए मिले हैं। पैकेट पर फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा हुआ था। हालांकि, Amazon की ओर से सुनवाई में जवाब नहीं दिया गया था। वहीं, Swiggy Instamart ने जवाब से जुड़े कागज जमा करने के लिए और समय मांगा है। BigBasket ने कहा है कि उसने धतूरे के फल बेचना बंद कर दिया है। कंपनी ने आगे पैकेट पर 'NOT FOR HUMAN CONSUMPTION' लिखने की बात कही है।
यह भी पढ़े -टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
सरकार ने क्या आदेश दिया?
अधिकारी इन जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए हैं और उन्होंने तीनों कंपनियों के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। धतूरे की सभी ऑनलाइन लिस्टिंग हटाने को कहा गया है और इसे बेचने वाले सप्लायर्स के लाइसेंस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नियम तोड़ने पर कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Created On :   25 Aug 2026 2:06 PM IST












