राम रहीम को फिर मिली पैरोल: 21 दिन के लिए जेल से रहेंगे बाहर, 2017 से अब तक 17वीं बार रिहाई, कोर्ट ने मंजूर की पैरोल

21 दिन के लिए जेल से रहेंगे बाहर, 2017 से अब तक 17वीं बार रिहाई, कोर्ट ने मंजूर की पैरोल
रेप मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है। उसकी पैरोल याचिका को मंजूरी मिल गई है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। रेप मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आने वाला है। उसकी पैरोल याचिका को मंजूरी मिल गई है। इस बार वह 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आएगा। राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। जेल से बाहर आने के बाद वह सिरसा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, राम रहीम साल 2017 से जेल में बंद है। इसके बाद से अब तक वह 17वीं बार जेल से बाहर आने की तैयारी में है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख खुद को 'गॉडमैन' बताते रहे हैं। दो महिला अनुयायियों से रेप के मामले में दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई थी। इससे पहले वह मई 2026 में 30 दिनों के लिए जेल से बाहर आए थे।

गुरमीत राम रहीम को कब हुई थी सजा?

हरियाणा के पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को रेप के मामले में दोषी ठहराया था। उन पर अपनी दो महिला अनुयायियों का यौन शोषण करने का आरोप था। इसके बाद 28 अगस्त 2017 को अदालत ने उन्हें 20 साल जेल की सजा सुनाई थी।

तब से अब तक वह करीब 10 साल की सजा काट चुके हैं। इस दौरान उन्हें कई बार पैरोल और फरलो मिली है और वह 17वीं बार जेल से बाहर आने वाले हैं।

कब-कब आए जेल से बाहर?

  • अक्टूबर 2020- एक दिन के लिए जेल से बाहर आए।
  • मई 202- कुछ घंटों के लिए रिहा हुए।
  • फरवरी 2022- 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • जून 2022- 30 दिनों तक जेल से बाहर रहे।
  • अक्टूबर 2022- 40 दिनों के लिए बाहर आए।
  • जनवरी 2023- 40 दिनों की पैरोल मिली।
  • जुलाई 2023- 30 दिनों की पैरोल मंजूर हुई।
  • नवंबर 2023- 21 दिनों के लिए जेल से बाहर आए।
  • अगस्त 2024- 21 दिनों की पैरोल मिली।
  • अक्टूबर 2024- 20 दिनों के लिए जेल से बाहर रहे।
  • जनवरी 2025- 30 दिनों के लिए बाहर आए।
  • अप्रैल 2025- 21 दिनों की पैरोल मंजूर हुई।
  • अगस्त 2025- 40 दिनों के लिए जेल से बाहर आए।
  • जनवरी 2026- 40 दिनों तक बाहर रहे।
  • मई 2026- 30 दिनों के लिए जेल से बाहर आए।
  • अगस्त 2026- 21 दिनों की पैरोल मंजूर हुई।

Created On :   25 Aug 2026 9:30 AM IST

Next Story