केंद्र पर कांग्रेस का निशाना: युवा, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर बोले बीजेपी, कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों पर साथ देने और तालिया बजाने की कही बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। युवा, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस नेता सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहे है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा को राष्ट्र गीत पर इतना प्रेम क्यों उमड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा जब गाने पर लाठी पड़ती थी, तब तो इन्होंने गाया नहीं।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने बीजेपी को लेकर कहा आजादी के बाद भी इन लोगों ने ना राष्ट्रगीत गाया, ना झंडा फहराया, ना राष्ट्र गान गाया। आज इनको इन सभी चीजों से इतना प्रेम क्यों हो रहा है। जनता पढ़ी-लिखी है, सत्ता में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी किसे बेवकूफ बना रही हैं? उन्होंने आगे कहा अब फोन में सब कुछ मिलता है। अभी AI से पूछ लो, तो एक-एक चीज बाहर निकलकर आ जाएगी, सब सामने आ जाएगा कि ये क्या हैं और जो मैं बोल रहा हूं, उसकी सच्चाई भी सामने आ जाएगी।
इससे पहले इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि देशभक्ति की पूरी जिम्मेदारी किसी एक संगठन या विचारधारा के पास कैसे हो सकती है। आजादी आंदोलन का इतिहास व्यापक है और उसमें अलग-अलग विचारधाराओं तथा समुदायों के लोगों ने योगदान दिया है।
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा भाजपा को असली मुद्दों पर बोलना चाहिए। उन्होंने बीजेपी और उसके नेताओं से बोलने के लिए कहा, उनका कहना है कि आप बोलिए हम भी आपके लिए तालिया बजाएंगे, हमारे देश में नौकरियां नहीं हैं। सरकार हमें निचोड़कर टैक्स ले रही है, रुपया घटता जा रहा है, EMI और महंगी हो गई है मगर ये इन मुद्दों पर बात नहीं करेंगे।
Created On :   21 Aug 2026 2:06 PM IST







