Saurav Das News: 'मेरा घर बताकर खतरे में डाली जान', CJP प्रवक्ता सौरव दास ने किया HC का रुख, अभिजीत पर लगाया ये आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के चीफ सौरव दास ने शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने कमेंटेटर अभिजीत अय्यर मित्रा के साथ-साथ कई लॉ पोर्टल और मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ उनके घर का पता और अन्य निजी जानकारियां सार्वजनिक डोमेन में डालने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े -प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार सख्त, नियमों का उल्लंघन करने वाली 106 औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई
अभिजीत दिपके पर प्राइवेट जानकारी लीक करने का आरोप
सौरव दास की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादियों ने उनके निजता के अधिकार का गंभीर उल्लंघन किया है। दास का कहना है कि वे पिछले साल से ग्रेटर कैलाश में एक किराए के कमरे में रह रहे हैं। आरोप है कि प्रतिवादियों ने गैर-कानूनी तरीके से उनका पता खोजा, उसे रिकॉर्ड किया और उनके माता-पिता के विवरण, पृष्ठभूमि और उनकी लैंगिकता जैसी बेहद निजी जानकारियों को बार-बार प्रकाशित और प्रसारित किया।
दास ने यह भी दावा किया है कि कुछ प्रतिवादियों ने उनके साझा आवासीय परिसर में अनधिकृत रूप से प्रवेश किया, घर के अंदर की वीडियोग्राफी की और उस फुटेज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दिया।
यह भी पढ़े -कर्नाटक अपार्टमेंट मालिकों और निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की पहल, विधानसभा में नया विधेयक पेश
कोर्ट से की ये अपील
दास ने कोर्ट से अपने निजता, गरिमा और सुरक्षा के अधिकार की रक्षा करने की गुहार लगाई है। अभिजीत अय्यर मित्रा, एक्स, गूगल और अन्य मीडिया पोर्टल्स को उनके आवासीय विवरण को प्रकाशित, प्रसारित या साझा करने से रोकने के लिए स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा जारी की जाए। अदालत एक्स और गूगल को यह निर्देश दे कि वे निजी जानकारी उजागर करने वाले सभी वीडियो, पोस्ट और सामग्री को तुरंत हटाएं और उन तक सार्वजनिक पहुंच को ब्लॉक करें। निजता के अधिकारों के इस कथित उल्लंघन के लिए हर्जाना दिलाया जाए।
Created On :   21 Aug 2026 8:27 PM IST







