Jaipur News: CJP टीम पर हमले के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की प्रतिक्रिया, बच्चों की पढ़ाई में रुकावट डालने के लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के जयपुर के बगरू गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में पहुंचे CJP के लोगों पर कुछ ग्रामीणों ने लाठी और पत्थरों से हमला किया। इस दौरान कुछ लोगों को चोट लगी और गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। CJP की टीम सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची थी। वह ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूल की स्थिति देखने आई थी। घटना के बाद राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने CJP पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि गांव के लोग उनके आने का विरोध कर रहे हैं।
स्कूल में पढ़ाई रोकने का आरोप
मदन दिलावर ने कहा कि गांव के लोगों को डर था कि CJP की टीम के आने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बच्चों की पढ़ाई सबसे जरूरी है।
कांग्रेस के साथ काम करने का दावा
दिलावर ने CJP पर कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस संगठन के बारे में टीवी और सोशल मीडिया पर बहुत कुछ देखा है। इसी वजह से गांव में इसका विरोध हुआ।
यह भी पढ़े -युवा, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर बोले बीजेपी, कांग्रेस नेताओं ने इन मुद्दों पर साथ देने और तालिया बजाने की कही बात
स्कूलों में दखल पर सरकार सख्त
मंत्री ने कहा कि राजस्थान के कई स्कूलों से शिकायतें मिल रही हैं। उनका दावा है कि कुछ लोग स्कूलों में जाकर काम में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि सरकार ऐसा किसी भी हालत में नहीं होने देगी।
Created On :   21 Aug 2026 3:58 PM IST












