India-Pakistan News: पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, अस्थायी ढांचे हटाए गए, MEA ने बताई वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत स्थित पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर से कार्रवाई की गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बाहरी लेन में कुछ अस्थायी स्ट्रक्चर बने हुए थे, जिन्हें हटाया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हाई कमीशन से पहले ही आग्रह किया गया था कि इस तरह की कोई गतिविधि न की जाए। इसके बावजूद वहां ऐसे अस्थायी ढांचे पाए गए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े -झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को ठहराया गलत, दुकानदार को मुआवजा देने का आदेश
मंत्रालय ने बयान में क्या कहा?
रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी हाई कमीशन की ओर से पार्किंग की सुविधा के लिए भारतीय हाई कमीशन के सामने कुछ ढांचे बनाए गए थे। भारत की ओर से आपत्ति जताए जाने के बावजूद इन्हें नहीं हटाया गया। इसके जवाब में भारत ने भी उचित कदम उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हाई कमीशन वाली गली में कुछ अस्थायी ढांचे बनाए गए थे, जिन्हें हटा दिया गया है।
अस्थायी ढांचे और बैरिकेड हटाए गए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई गुरुवार को की गई। इस दौरान अधिकारियों ने पाकिस्तानी राजनयिक परिसर के आसपास लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड भी हटाए।
यह भी पढ़े -सपा विधायक रागिनी सोनकर ने योगी सरकार पर लगाए शिक्षा की अनदेखी के आरोप, बुलडोजर राजनीति पर घेरा
कार्रवाई के दौरान कुछ ढांचे क्षतिग्रस्त हुए। इसके बाद वहां टूटी हुई मेटल की रेलिंग, गेट, मुड़े हुए मेटल फ्रेम, छत की शीट, ईंटें तथा कंक्रीट और प्लास्टिक के टुकड़े नजर आए। कार्रवाई के बाद की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।
पासपोर्ट और वीजा सेक्शन भी दिखा
सामने आई तस्वीरों में मलबे के बीच वीजा सेक्शन भी दिखाई दे रहा है। वहां विंडो-1 पर केवल पाकिस्तानी पासपोर्ट और विंडो-5 पर वीजा एप्लीकेशन जमा करने की जानकारी लिखी हुई दिखाई दे रही है।
इसके अलावा सर्विस विंडो के आसपास का पूरा क्षेत्र भी टूटा हुआ नजर आ रहा है।
Created On :   21 Aug 2026 8:54 PM IST











