Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को जाति आधारित आरक्षण को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कुछ लोगों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और वे यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और एससी-एसटी आरक्षण को लेकर विरोध कर रहे थे।
यह भी पढ़े -बिहार के मुद्दों पर दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मिले सम्राट चौधरी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार (21 अगस्त) को बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए और जाति आधारित आरक्षण को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने छात्र जाति-आधारित आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी भी की। इन सबके बीच दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
धरनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें नजर आ रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए जिस बस का इस्तेमाल कर रही है, उसी पर कुछ लोग चढ़ गए। इसके बाद वे वहां से तिरंगा लहराते नजर आए। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस वाहन को भी घेर लिया।
यह भी पढ़े -'उचित कार्रवाई'; पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर अवैध ढांचों को गिराए जाने के बाद विदेश मंत्रालय
इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। छात्रों का कहना है कि वे भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस जंतर-मंतर खाली कराने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है।
इस प्रदर्शन में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान उनके हाथों में पोस्टर और बैनर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वे आरक्षण के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं।
Created On :   21 Aug 2026 10:35 PM IST












