Tamil Nadu Politics: CM विजय के किस ऑफर को DMK ने किया रिजेक्ट? उदयनिधि ने दिलाई सरकार को कर्ज की याद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार के 234 विधायकों को मुफ्त कार देने वाले ऐलान पर सियासत गरम रही है। विधानसभा में शुक्रवार को सरकार के इस फैसले का विपक्षी दल डीएमके ने विरोध किया है। डीएमके ने राज्य सरकार को बढ़ते कर्ज का हवाला देते हुए मुफ्त सरकारी गाड़ियों के ऑफर को ऑफिशियल रूप से नकार दिया है।
डीएमके ने ठुकराया सीएम विजय का ऑफर
नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि ने विपक्ष के सभी विधायकों से इस ऑफर के फायदा को न उठाने के लिए कहा है। उन्होंने विजय सरकार के कथनी और करनी पर सवाल खड़े किए है। उदनयनिधि ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में टीवेकी की सरकार बनने के बाद प्रशासन ने बार-बार राज्य की आर्थिक तंगी की चर्चा की है।
उदयनिधि ने कहा कि चूंकि टीवीके सत्ता संभालने के पहले दिन से कह रही है कि सरकार कर्ज में डूबी है। इस वजह से डीएमके ने सभी विधायकों ने इस ऑफर को न लेने का फैसल किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि विधायकों को मुफ्त कार देने से पहले चुनावी हलफनामों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि क्या उनके पास पहले से कारें हैं और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है?
उन्होंने आगे के बयान में तंज कसते हुए कहा कि टीवीके ने कहा था कि वे लोग मुफ्त की चीजों के खिलाफ हैं। लगातार कह रहे हैं, कि सरकार कर्ज में हैं। इसलिए हमने इस ऑफर को लेने से इनकार किया है।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश में खराब सड़कों पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने अपनी ही सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
मंत्री अधव अर्जुन ने सरकार का किया बचाव
वहीं, दूसरी ओर विजय सरकार के मंत्री अधव अर्जुन ने सरकार के इस फैसले ने बचाव किया। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ समान व्यवहार करना चाहते थे। वीसीके और कम्युनिस्ट पार्टियों जैसी छोटी पार्टियों के कई विधायक आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके लिए कार विलासिता की चीज नहीं है, बल्कि एक बुनियादी साधन है।'
उन्होंने कहा, 'हमारे कई विधायकों के पास सच में घर और कार नहीं। वामपंथी पार्टियों के विधायकों के पास भी नहीं है। जब हम घोषणा करते हैं, तो सभी के लिए समान होती है। इसके अलावा टीवीके ने साफ कहा है कि जिनके पास पहले कार है, वे सरकारी गाड़ी के लिए आवेदन नहीं करेंगे।'
इसके अलावा मंत्री अर्जुन ने कहा है कि अगर विपक्ष के नेता को कार नहीं चाहिए, तो वे सरकारी क्वार्टर में क्यों रह रहे हैं। जबकि उनके पास तीन बंगले हैं। बता दें, बुधवार को विजय सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य के सभी 234 विधायकों उनके निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े कामों में मदद के लिए सरकारी कार दी जाएगी।
Created On :   21 Aug 2026 6:50 PM IST







